Monday, May 9, 2016

HS Phoolka ने जारी किया कांग्रेस की ‘धरती हिलाने’ वाला Video

नई दिल्ली (सं.सू.)। 84 दंगा पीडि़तों के वकील HS Phoolka और BJP नेता आरपी सिंह ने संयुक्‍त रुप से कांग्रेस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। HS Phoolka ने पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi का एक Video जारी किया है। HS Phoolka का दावा है कि इस Video में Rajiv Gandhi 84 दंगों में हुए सिखों के कत्‍लेआम को सही ठहराते हुए दिख रहे हैं। HS Phoolka और BJP नेता आरपी सिंह ने Rajiv Gandhi का भारत रत्‍न वापस लेने की मांग भी की है।

दंगा पीडि़तों की इंसाफ की लड़ाई लड़ने के लिए HS Phoolka और BJP नेता आरपी सिंह ने नया संगठन बनाने का भी ऐलान किया है, जिसका मकसद सिर्फ और सिर्फ 84 दंगा पीडि़तों के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ना ही होगा। इसमें सभी पार्टियों के नेताओं को शामिल किया जाएगा। HS Phoolka की ओर से जारी इस Video में दावा किया गया है कि इसमें Rajiv Gandhi बोट क्‍लब में 19 नवंबर 1984 को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशाल रैली संबोधित करते दिख रहे हैं। Video में Rajiv Gandhi कह रहे हैं, ‘लोगों को लगा कि भारत हिल रहा है, लेकिन जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती थोड़ी हिलती है।’ HS Phoolka का आरोप है कि Rajiv Gandhi का ये Video दूरदर्शन की अर्काइव से भी डिलीट कर दिया गया था।

https://youtu.be/1M43U3mmZ2s

No comments: