Wednesday, May 4, 2016

योगी का पलटवार, 'आजम खां को पागलखाने में भर्ती करें सीएम'

नई दिल्ली (सं.सू.)। अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां को बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ ने करारा जवाब दिया है। योगी ने कहा कि आजम पहले अपने गिरेबान में झांककर देखें। आजम ने गोरखपुर में कहा था कि योगी शादी करके साबित करें कि वह मर्द हैं।

योगी ने कहा कि कौन मर्द है, कौन नहीं है, यह आजम खां नहीं तय करेगा यह बहुत पहले तय हो चुका है। आजम खां को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

योगी ने कहा कि उनका इस प्रकार का बयान साबित करता है कि मानसिक रुप से स्वस्थ व्यक्ति इस तरह का बयान नहीं दे सकता है। मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ही ऐसा बयान दे सकता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को सुझाव देता हूं आजम खान को किसी पागलखाने में भर्ती करें और मंत्री पद से बर्खास्त करें।

वहीं बीजेपी सांसद साक्षी महराज ने कहा कि आजम खान से और किस भाषा की उम्मीद की जा सकती है। आजम खान 2017 चुनाव में सपा को ले डूबेंगे।

No comments: