नयी दिल्ली (सं.सू.)। केरल के पेरंबवूर में 30 साल की एक दलित महिला के कथित बलात्कार एवं हत्या की घटना के सिलसिले में राष्ट्रीय महिला आयोग की एक तीन सदस्यीय टीम ने राज्य का दौरा किया। टीम वहां पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के अलावा मृतका के परिजनों से भी मिली।
एनसीडब्ल्यू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमारी टीम परिवार से मिली और उस जगह गयी जहां घटना हुई। इसे लेकर जल्द ही एक रिपोर्ट सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि टीम प्रशासन और पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों की समग्र जांच कर रही है।
अधिकारी ने कहा, हम इस समय जारी जांच के सभी पहलुओं का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि पता चल सके कि सरकार और पुलिस ने क्या कदम उठाए हैं क्योंकि यह मामला एक दलित महिला से जुड़ा है।
महिला कानून की छात्रा थी। गत 28 अप्रैल को उसके साथ बलात्कार किया गया, उस पर बर्बर तरीके से धारदार हथियारों से वार किए गए और उसकी हत्या कर दी गयी।

No comments:
Post a Comment