Wednesday, May 4, 2016

पटना हाई कोर्ट की सचिवालय सहायक के अगले चरण पर रोक

पटना (सं.सू.)। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की सचिवालय सहायक एवं अन्य सेवाओं के लिए आयोजित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। पटना हाईकोर्ट ने परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद मंगलवार को आगे की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अभी शारीरिक परीक्षण एवं साक्षात्कार का चरण बाकी है।

न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए आयोग को विस्तृत हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है। इस मामले पर अब हाईकोर्ट में गर्मी की छुट्टी के बाद सुनवाई होगी। बताते चलें कि प्रथम चरण की परीक्षा पिछले साल 16 एवं 23 फरवरी को आयोजित की गई थी जिसमें 3800 रिक्तियों के लिए करीब 7 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। दूसरे चरण की लिखित परीक्षा में 17500 अभ्यर्थी शामिल,15 हजार सफल हुए। सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण एवं साक्षात्कार में शामिल होना था। यहाँ हम यह भी बता दें कि कई साल पहले बीएसएससी का ताला तोड़कर कई लोग आधी रात को भीतर घुस कर उत्तर पत्रकों में हेराफेरी करते पकडे गए थे मगर राज्य सरकार की कृपा के चलते जमानत पर रिहा हो गए थे।

No comments: