Wednesday, May 11, 2016

सड़क पर फेंके हुए मिले आदित्य के खून से सने कपडे,परिजनों ने की सीबीआई जाँच की मांग

गया (सं.सू.)। बिहार के गया में जदयू एमएलसी के बेटे द्वारा मारे गए आदित्य सचदेव के परिवारवालों ने मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। सचदेव परिवार का कहना है कि उन्हें अब बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है। अब तक परिवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी नहीं मिली है।

आदित्य की मां चन्दा सचदेवा ने बेटे की मौत की जांच सीबीआई से कराने कि मांग की है। चंदा सचदेव ने कहा कि उसका बिहार पुलिस से भरोसा उठ गया है, वजह है परिवार को आदित्य के खून से सने कपड़े का फेंका मिलना। जब आदित्य के खून से सने कपड़े परिवार को फेंके हुए मिले तो परिवार का रहा सहा धैर्य भी टूट गया।

इससे पहले एफआईआर करने में 26 घंटे की देरी, फिर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का न मिलना और अब बेटे के कपड़े का फेंका मिलना, इसके बाद बिलकुल टूट चुकी माँ ने 'आजतक' से साफ कहा या तो सीबीआई जांच जल्द हो या फिर सड़क पर इन्साफ हो।

'आजतक' से बात करते हुए आदित्य के पिता श्याम सचदेव ने कहा कि जिस तरह से जांच में कोताही बरती जा रही है, जिस तरह से पूरी जांच में लीपापोती की कोशिश हो रही है उससे अब उनका रहा सहा भरोसा भी खत्म हो गया है।

No comments: