Wednesday, May 11, 2016

लालू के पूत को नहीं मालूम पठानकोट हमले और रोडरेज हत्या का फ़र्क

नई दिल्ली (सं.सू.)। बिहार में लालू-नितीश गठबंधन के आने के बाद से राज्य में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर भारतीय जनता पार्टी कहती आ रही है कि यह 90 के दशक के लालू दौर के जंगलराज की वापसी है।

प्रदेश में हर दिन घटित हो रहे अपराधों की कड़ी में सबसे चर्चित मामला है गया जिले में नितीश कुमार की पार्टी की एमएलसी के बेटे रॉकी यादव द्वारा रोड रेज की घटना में 12वीं कक्षा के छात्र आदित्य कुमार सचदेवा की निर्मम हत्या।

इस वारदात के बाद भाजपा द्वारा प्रदेश में जंगलराज होने के आरोप पर चारा घोटाले में सज़ायाफ्ता लालू यादव के पुत्र, और कक्षा 9 तक पढ़े राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी बुद्धिमानी का परिचय दिया है।

लालू पूत ने एक बेतुका बयान देते हुए कहा है कि यदि रोड रेज की घटना में हुई हत्या जंगलराज का उदाहरण है तो फिर पठानकोट एयरबेस पर पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा किया गया हमला भी जंगलराज ही है।

स्पष्ट है कि बिहार के होनहार उप मुख्यमंत्री महोदय को आतंकवादी घटना और हत्या-अपहरण-बलात्कार और लूट जैसी आपराधिक वारदातों के बीच का अंतर ही नहीं पता।

भाजपा द्वारा किए जा रहे लगातार हमलों का जवाब देने के फेर में तेजस्वी ने कहा, मैं प्रधानमंत्री से पूछना चाहूंगा कि जब देश के सबसे सुरक्षित एयरबेस पर आतंकी हमला हो जाता है, तो क्या यह जंगलराज नहीं है?

गौरतलब है कि जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी और देशद्रोह के आरोप में जेल जा चुके बाहुबली बिंदे यादव के बेटे रॉकी यादव ने रोड रेज की घटना में आदित्य की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

No comments: