देहरादून (सं.सू.)। उत्तराखंड की राजनीति में पूर्व सीएम हरीश विधायक का नया स्टिंग वीडियो सामने से फिर भूचाल आ गया। इसमें कांग्रेस के एक पूर्व एमएलए ने रावत पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाया। रावत को सत्ता वापस पाने के लिए 10 मई को फ्लोर टेस्ट से गुजरना है, ऐसे में इस नए स्टिंग ने उनकी चिंता बढ़ा दी है।
पूर्व में इसी प्रकार के एक स्टिंग के खुलासे के चलते रावत को सीएम की गद्दी छोड़नी पड़ी थी। हालांकि रावत का कहना है कि यह उनको ब्लैकमेल करने की साजिश है। जिसका जवाब वह 10 मई को अपनी सत्ता वापसी के रूप में देंगे। वहीं भाजपा कह रही है कि रावत कुर्सी पाने के लिए किसी हद तक जा सकते हैं। कांग्रेस अपने ही विधायकों को खरीद रही है।
इस बार कांग्रेस के पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट ने रावत पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया है। सीडी में वह कहते दिख रहे हैं कि रावत ने कांग्रेस और सहयोगी दलों के 12 विधायकों को 25-25 लाख रुपये बांटे थे। मदन ने यह भी आरोप लगाया कि विधायकों को यह रुपये खर्चा पानी के नाम पर दिए गए थे। सीडी में हरीश रावत और विधायकों के मध्य की बातचीत का भी स्टिंग है।
हरीश रावत ने स्टिंग के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि केंद्र बदले की राजनीति कर रही है। यह उनके द्वारा मुझे ब्लैकमेल करने की नई साजिश है। उन्होंने कहा कि फोन पर मेरी बातचीत को रिकार्ड किया जा रहा है। यही नहीं हरीश रावत ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सेंट्रल एजेंसियों का इस्तेमाल कर उनके नेताओं को धमकाने की कोशिश में लगी है। उनकी सरकार को गिराने की नापाक साजिश में राज्य के 2 बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। रावत ने भाजपा महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय पर उत्तराखंड राज्य में गैंग बना कर गंदगी फैलाने का भी आरोप लगाया।

No comments:
Post a Comment