नई दिल्ली (सं.सू.)। अगस्ता वेस्टलैंड मामले की जाँच पर शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के बाद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पलटवार किया। एक टीवी चैनल को दिये इंटरव्यू में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने अरविन्द केजरीवाल से पूछा है कि बतौर इनकम टैक्स अधिकारी उन्होंने कितने भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर किया।
दरअसल, अगस्ता वेस्टलैंड डील को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा जंतर-मंतर पर किए गए प्रदर्शन के दौरान अरविंद केजरीवाल ने यहां अपने भाषण में सोनिया गांधी और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘पीएम जी सोनिया जी से इतना क्यों डरते हैं?’
जंतर-मंतर पर इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इटैलियन कंपनी अगस्ता भ्रष्टाचार में संलिप्त थी और उसने इस डील में देश के सभी बड़े अफसरों को घूस दी। इनमें किसी के खिलाफ भी मुकदमा नहीं किया गया। न ही जांच एक इंच भी आगे बढ़ी और किसी को भी जेल नहीं भेजा गया।
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने अरविन्द केजरीवाल के जाँच पर सवाल उठाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केजरीवाल को मुख्यमंत्री का पद छोड़कर CBI ज्वॉइन कर लेनी चाहिए।

No comments:
Post a Comment