पटना (सं.सू.)। बिहार में एक बार फिर जंगलराज आ गया है। गया में शनिवार रात एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि युवक पर गोली चलाने वाला जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी का बेटा रॉकी है। एमएलसी का बेटा रॉकी ने उस युवक की कार स्विफ्ट पर इसलिए गोली चलाई क्योंकि उस युवक ने एमएलसी के बेटे की कार लैंड रोवर को ओवरटेक कर रहा था। गोली लगने के बाद युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृत युवक आदित्य गया के एक बड़े कारोबारी का बेटा था। जो गया के एक स्कूल में 12वी का छात्र था। वह अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में बोधगया गया था और वहीं से लौट रहा था। पुलिस ने कार को गया के रामपुर थाना इलाके से मनोरमा देवी के आवास से बरामद कर लिया है लेकिन बेटा फरार है।
बिहार के गया जिले के रामपुर थाना अन्तर्गत पुलिस लाइन के समीप जदयू विधान परिषद की सदस्य मनोरमा देवी के पुत्र द्वारा बीती रात्रि एक युवक की कथित हत्या करने के मामले में पुलिस ने पाषर्द के पति बिंदेश्वरी प्रसाद यादव उर्फ बिंदी यादव और पाषर्द के अंगरक्षक राजेश कुमार को आज गिरफ्तार कर लिया।
मगध क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक सौरभ कुमार ने बताया कि बिहार विधान परिषद में जदयू सदस्य मनोरमा देवी के पुत्र रॉकी कुमार यादव और उनके सहयोगी बीती रात्रि एक कार से जा रहे थे। बोध गया से आदित्य कुमार सचदेवा (20) अपने चार साथियों के साथ कार से गया जिला मुख्यालय लौट रहे थे। आदित्य ने आगे बढ़ने के लिए यादव की गाड़ी ओवरटेक की जिसके बाद यादव ने अपनी गाड़ी बढ़ा कर आदित्य को रोका और सबक सिखाने के लिए उसे कथित तौर पर गोली मार दी। उन्होंने बताया कि आदित्य को अनुग्रह नारायण कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सौरभ कुमार ने कहा कि मनोरमा देवी के पति और उनके सुरक्षा गार्ड को 70 राउंड कारतूस और एक कारबाईन के साथ उनके आवास से गिरफ्तार किया है तथा इस मामले में फरार रॉकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
इस बीच बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार ने मृतक युवक के परिजनों से मुलाकात कर इस हादसे पर दुख व्यक्त किया। वह स्वराज पूरी रोड अंतर्गत महावीर पुल के समीप इस घटना के विरोध में धरने पर भी बैठे। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल स्वामी तथा कई संगठनों के लोगों और प्रतिपक्ष के नेता ने धरने को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने जिला पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मनोरमा देवी ने इस मामले में अपने पुत्र को निर्दोष बताते हुए कहा कि इस मामले में उनके पुत्र की कोई संलिप्तता नहीं है।
उल्लेखनीय है कि मनोरमा देवी के पति बिंदी यादव गया जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष रहे चुके हैं तथा उन्हें वर्ष 2011 में पुलिस ने 6000 अवैध कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। वह देशद्रोह के आरोप में जेल जा चुके हैं।

No comments:
Post a Comment