नई दिल्ली (सं.सू.)। बिहार में जनता दल (युनाइटेड) की एक नेता के बेटे द्वारा कथित तौर पर एक छात्र की हत्या का मुद्दा सोमवार को संसद से लेकर सड़क तक गूंजा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बिहार में ‘जंगलराज की वापसी’ का आरोप लगाया।
नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए केंद्रीय दूरसंचार मंत्री व भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री देश का प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देखने में मस्त हैं और उधर राज्य में कानून-व्यवस्था उनके नियंत्रण से बाहर होती जा रही है।
प्रसाद ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री पद के लिए लंबे समय तक कोई रिक्ति नहीं है। इसलिए श्रीमान नीतीश जी, कृपया बिहार में शासन पर ध्यान केंद्रित कीजिए।’’ लोकसभा में शून्यकाल के दौरान भाजपा के कई नेताओं ने बिहार में कानून-व्यवस्था, खासकर जद (यू) की विधान पार्षद मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव द्वारा छात्र आदित्य सचदेवा की हत्या का मुद्दा उठाया।
भाजपा सांसद अश्विनी चौबे (भागलपुर) तथा जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (महाराजगंज) ने जैसे ही मुद्दा उठाया, जद (यू) तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसदों ने उनका विरोध किया। सिग्रीवाल ने जहां छात्र की हत्या का संदर्भ दिया, वहीं चौबे ने कहा कि कुछ दिन पहले ही भागलपुर के निकट सुल्तानगंज में दुष्कर्म की वरदात हुई और ऐसा लग रहा है कि बिहार फिर ‘जंगलराज’ की तरफ लौट रहा है।
शून्यकाल के दौरान मुद्दा उठाते हुए सिग्रीवाल ने कहा, ‘‘जब से महागठबंधन की सरकार सत्ता में आई है, अपराध के आंकड़े में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। गया में शनिवार को हुई घटना इसका ज्वलंत उदाहरण है, जहां एक किशोर को केवल गाड़ी ओवरटेक करने की वजह से मार डाला गया। राज्य में कानून-व्यवस्था बदतर हालत में पहुंच चुकी है।’’
चौबे ने कहा, ‘‘कुछ दिनों पहले राजद के एक सांसद के समर्थकों ने सुल्तानगंज में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राज्य में जंगलराज वापस आ चुका है। राजनीतिक हत्याओं का दौर जारी है।’’ राजद से निष्कासित सांसद राजेश रंजन (पप्पू) यादव ने भी बिहार में कानून-व्यवस्था के बिगड़ते हालात पर चिंता जताई। उन्होंने राज्य सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
उन्होंने कहा, ‘‘नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में आठ साल के एक लड़के का अपहरण किया गया। जब से यह सरकार सत्ता में आई है, आपराधिक घटनाएं एक नई ऊंचाई को छू रही हैं। बिहार को बचाने के लिए इस सरकार का बर्खास्त किया जाना जरूरी है।’’
शनिवार देर रात बोधगया से लौट रहे जद (यू) विधान पार्षद मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव (3०) की लैंड रोवर कार को एक व्यवसायी के बेटे आदित्य सचदेवा ने ओवरटेक किया, जिसके बाद दोनों में कहासुनी हुई। इसी दौरान, रॉकी ने कथित तौर पर आदित्य को गोली मार दी। बुरी तरह घायल आदित्य की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जद (यू) नेता तथा रॉकी के पिता बिंदी यादव अपने अंगरक्षक के साथ घटनास्थल पर मौजूद थे। आपराधिक अतीत वाले बिंदी यादव व उनके अंगरक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि रॉकी यादव फरार है। एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। भाजपा ने छात्र की हत्या के विरोध में सोमवार को गया बंद का आह्वान किया।

No comments:
Post a Comment