Friday, January 22, 2016

किसी जाति या समुदाय के नहीं होते महापुरुष-सिंह

हाजीपुर (सं.सू.)। महापुरुष किसी जाति या समुदाय विशेष के नहीं होते। वे पूरे राष्ट्र और समाज के होते हैं। लेकिन आज बिहार में केवल सत्त का सुख पाने के लिए ही जातिगत नौटंकी करने वाले लोगों ने जेपी, लोहिया एवं कपरूरी ठाकुर जैसे महापुरुषों के सिद्धांतों की तिलांजली दे दी। यह बात बिहार विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कही। वे हाजीपुर नगर परिषद के सामुदायिक भवन में जननायक कपरूरी ठाकुर की 92 वीं जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीवनपर्यंत गैर कांग्रेसवाद की राजनीति करने वाले कपरूरी, लोहिया व जेपी जैसों के अनुयायियों ने महज सत्ता का सुख भोगने के लिए ही आज उनके आदशरें को तिलांजली दे दी एवं बिहार ही नहीं देश के भविष्य को गर्त में ले जाने वाले कांग्रेस के साथ मिलकर बिहार में सरकार चला रहे हैं। समारोह को हाजीपुर के भाजपा विधायक अवधेश सिंह, महनार के पूर्व विधायक डा. अच्युतानंद सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो। एमएन दास, चंद्रभूषण तिवारी, उमेश शाही, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनींद्रनाथ सिंह, प्रो। अजीत कुमार, सिकंदर दास, रंजीत कुशवाहा, संजीव चौरसिया, दिलीप कुमार, सुनील दास, मनीष शुक्ला, अभय कुमार डब्लू, किरण गुप्ता, रीता राम आदि ने भी संबोधित किया।

No comments: