Monday, January 18, 2016

बिहार से फिर पलायन की स्थिति-सुशील

सुपौल (सं.सू.)। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार से फिर पलायन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के कारण दर्जनों इंजीनियर काम छोड़कर कार्य स्थल से वापस लौट रहे हैं। इंजीनियरों व व्यापारियों को धमकी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल जननायक कर्पूरी ठाकुर की उपेक्षा कर राजनीति नहीं कर सकता है। मोदी ने कहा कि बिहार की बेवसाइट पर अंकित इतिहास को कांग्रेस के दबाव में नीतीश कुमार ने बदल डाला। फिर से आठ खंड में बिहार का इतिहास लिखा जा रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के लिए सिद्धांत के साथ समझौता कर लिया। जेपी को प्रताड़ित करने वाले कांग्रेस के साथ उन्होंने समझौता कर न सिर्फ जेपी का अपमान किया बल्कि लाखों लोगों के साथ विश्वासघात किया।

उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर पूर्ण रूपेण शराबबंदी नहीं की गयी तो भाजपा को बाध्य होकर आंदोलन करना पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिहार को दिया गया 165 करोड़ का पैकेज बीजेपी के लिए नहीं बल्कि बिहार की जनता के लिए था।
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार से फिर पलायन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के कारण दर्जनों इंजीनियर काम छोड़कर कार्य स्थल से वापस लौट रहे हैं। इंजीनियरों व व्यापारियों को धमकी दी जा रही है।

No comments: