पूर्णिया (सं.सू.)। रूपौली की जदयू विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल को आक्रोशित लोगों ने खदेड़ दिया। मंडल रविवार देर शाम 2005 में हुए चंचल पासवान हत्याकांड के गवाहों को गवाही नहीं देने की धमकी देने गए थे। उनके धमकी देते ही लोग उग्र हो गए। लोगों ने मंडल के चार वाहनों के काफिले पर पथराव भी किया। पथराव में मंडल के वाहन का शीशा टूट गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। अवधेश की खोजबीन की, इसी बीच मरंगा थाने की पुलिस ने अवधेश के काफिले को रोककर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसपी निशांत कुमार तिवारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।
जानकारी के अनुसार चंचल हत्याकांड में अवधेश समेत कई लोग नामजद आरोपी है। इस मामले की सुनवाई एडीजे-चार की अदालत में चल रही है। घटना के चश्मदीद गवाह चंचल के पुत्र विजय पासवान एवं पत्नी सुनिया देवी हैं। इस मामले में चार जनवरी को दोनों की गवाही होनी थी, जो उस दिन नहीं हो पाई। जबकि उस दिन भी अवधेश ने मां-बेटे को गवाही नहीं देने के लिए धमकाया था। दोनों गवाही न दें इसी बात को लेकर अवधेश रविवार की शाम छह बजे के. हाट थाना क्षेत्र के न्यू सिपाही टोला स्थित पासवान टोले में विजय के घर पहुंचे एवं गवाही देने पर मां-बेटे को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इस दौरान मंडल के साथ दो दर्जन से ज्यादा लोग वाहनों पर सवार होकर आए थे। लेकिन इसी बीच मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए, उन्होंने धमका रहे अवधेश व उनके साथियों का विरोध शुरू कर दिया। स्थानीय लोग मंडल व उनके साथियों पर पथराव शुरू कर दिया। मौके की नजाकत को भांप मंडल ने वहां से भागने में ही अपनी भलाई समझी।

No comments:
Post a Comment