नई दिल्ली (सं.सू.)। भाजपा ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के तहत धर्म को आतंकवाद से जोड़ने की राजनीति शुरू करने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस ने निहित स्वार्थ के लिए 'हिंदू और भगवा आतंकवाद' का शब्द गढ़ा। जांच एजेंसियों पर दबाव डालकर उसने इसे सही ठहराने की कोशिश की। कांग्र्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी कहा कि अब हम देख पा रहे हैं कि अपने राजनीतिक उद्देश्य के लिए कांग्र्रेस ने किस तरह एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्र्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सबसे पहले दिसम्बर 2009 में भगवा या हिंदू आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल किया था। 2010 में तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम ने संसद में इस शब्द का इस्तेमाल कर इस पर मुहर लगाने की कोशिश की। बाद में वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मुंबई हमले के पीछे आरएसएस का हाथ साबित करने वाली किताब का विमोचन करते हुए हिंदू आतंकवाद शब्द को उछाला। जनवरी 2013 में तत्कालीन गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने भी हिंदू आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल किया था।
उन्होंने कहा कि कथित हिंदू आतंकवाद से जुड़े केस एनआईए को 2011 में जांच के लिए सौंपे गए थे। लेकिन जांच होने के पहले ही इस शब्द का इस्तेमाल किया जाने लगा था। बाद में एनआइए की जांच में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर इसे सही साबित करने की कोशिश की गई।
सुधांशु त्रिवेदी के अनुसार, कांग्र्रेस ने तिरंगे के एक रंग भगवा को आतंकवाद से जोड़कर देश के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया। इसके लिए उसे खेद प्रकट करना चाहिए। इशरत मामले में अमेरिकी एजेंसी एफबीआइ से लेकर एनआइए तक की रिपोर्ट दबाकर उसे निर्दोष साबित करने की कोशिश की गई। इसके लिए अपने हलफनामे को भी बदल दिया। उन्होंने कहा कि हलफनामा बदलने के लिए जिन दस्तावेजों को आधार बनाया गया था, बाद में उन्हें गायब भी कर दिया गया। उन्होंने वैश्विक आतंकवाद के इस दौर में कांग्र्रेस पर क्षुद्र राजनीतिक करने का आरोप लगाया।

No comments:
Post a Comment