Monday, April 18, 2016

खेतों में दरार, गांवों में हाहाकार, फिर से नीतिशे कुमार

हाजीपुर (सं.सू.)। एक ओर जहां राज्य सरकार शराबबंदी को लेकर नई-नई घोषणाएं कर रही है। ठीक इसके विपरीत जिले के किसान सूखे की मार ङोलने को विवश हैं। यहां के किसानों की सबसे बड़ी त्रसदी यह है वे अपने फसल की सिंचाई के लिए या तो निजी पंपसेट पर आश्रित हैं या फिर बारिश पर। खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए सरकार की अधिकांश योजनाएं यहां धरातल पर हांफती नजर आ रही है। खेतों की सिंचाई के लिए लगाये गये 314 राजकीय नलकूपों में से आधे भी चालू नहीं है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं व किसानों के प्रति विभागीय पदाधिकारी कितने संवेदनशील हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार 131 नलकूप चालू हालत में बताए जाते हैं। इनमें से 40 नलकूप जो डीजल चालित हैं कहने को तो चालू हैं लेकिन इनसे एक बूंद पानी भी खेतों में नहीं पहुंच रहा है। डीजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण इनका उपयोग नहीं किया जा रहा है। हद तो यह कि जो नलकूप चालू हालत में हैं उनके नाले भी करीब-करीब ध्वस्त हो चुके हैं। नाले अब मरम्मत लायक भी नहीं बचे हैं। नतीजतन एक नलकूप पर जितने एकड़ खेतों को सिंचित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था वह पूरा नहीं हो रहा है। पानी नलकूप के नजदीक के खेतों में ही केवल पहुंच रहा है। जिले में नलकूप ऑपरेटरों की भी भारी कमी है। एक-एक ऑपरेटर के जिम्मे दस-दस नलकूप। बिजली की अनुपलब्धता के कारण भी नलकूप चालू नहीं हो पाते।

अगर हम लालगंज प्रखंड में सरकारी नलकूपों की स्थिति पर विचार करें तो कुछ ऐसा ही हाल जिले के कृषि आधारित लालगंज का है। यहां की नहरें धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ चली हैं। पोखर और कुएं कूड़ेदान में तब्दील होते चले गये। जलस्रोत के सारे साधन कम होते चले गए। लालगंज अंचल में अधिकतर सरकारी एवं गैर सरकारी पोखर की स्थिति खस्ताहाल है। पांच बड़े तालाब, 45 मध्यम एवं तीन दर्जन छोटे पोखर का पानी सूख चुका है। सभी नहरें या तो अतिक्रमण का शिकार हो गईं या भर गईं। गांवों में लगभग 90 फीसदी कुएं सफाई के अभाव में बर्बाद हो गए। इनका पानी पीने के योग्य नहीं रहा। यहां अब चापाकल ही पेयजल का एक मात्र स्नोत है। सरकारी चापाकल मरम्मत के अभाव में बंद हैं। कहने को नलकूप विभाग के अनुसार यहां छह पुराने के अलावा हाल के वर्षों में बनाए गए कई नलकूप हैं लेकिन सब बेकार हैं। बखरा बुजुर्ग और रामपुर खबरा स्थित सरकारी नलकूप नाला एवं बिजली के अभाव में बंद है। शीतल भकुरहर के दोनों नलकूप खराब हैं।

No comments: