Sunday, April 3, 2016

सऊदी अरब में मोदी की मौजूदगी में लगे 'भारत माता की जय' के नारे

रियाद (सं.सू.)। देश में ‘भारत माता की जय’ को लेकर विरोध जारी है, लेकिन इस बीच इस्लामी देश सऊदी अरब की राजधानी रियाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारे लगे। ये नारे नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सऊदी अरब की मुस्लिम महिलाओं ने लगाए।

जैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस)  के ऑल वूमन आईटी और आईटीईएस के मंच पर पहुंचे खुशी के बीच माहौल काफी खुशगवार हो चला और उस दौरान महिलाओं ने बुलंद आवाज़ में ‘भारत माता की जय’ के नारों का उद्घोष किया।

तस्वीरों से जाहिर हो रहा है कि ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने वाली महिलाएं मुस्लिम हैं, क्योंकि उन्होंने बुर्का पहन रखा था। बताया ये भी जा रहा है कि वे सऊदी महिलाएं हैं। इन महिलाओं को टीसीएस ने ट्रेनिंग दी है।

सऊदी अरब की सरज़मीन पर ‘भारत माता की जय’ के नारे लगना इसलिए अहम है, क्योंकि मुसलमानों की सबसे पवित्र जगह मक्का और मदीना इस मुल्क में हैं। मक्का वो शहर है जहां दुनियाभर के मुसलमान हर साल हज करने आते हैं, जबकि मदीना वो शहर है जहां इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद साहिब की कब्र है।

सऊदी अरब की सरजमीन पर ‘भारत माता की जय’ के नारे ऐसे वक्त लगे हैं, जब देश के सबसे बड़े इस्लामी शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद ने इसका विरोध किया है और फतवा जारी करके कहा कि ‘भारत माता की जय’ बोलना इस्लाम के खिलाफ है। भारत के कई दूसरे मुस्लिम संगठनों और मुस्लिम राजनेताओं भी इस नारे का विरोध किया है।

महिला कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि आप लोग सऊदी अरब की शान हैं।

टीसीएस की कर्मचारियों से मोदी ने कहा, ”आपको दुनिया न सिर्फ देख रही है बल्कि आप की कामयाबियों की बखान कर रही है। आपकी कामयाबियां गवाह हैं कि अगर महिलाओं को मौका मिले तो वो भी अपनी क्षमता का अधिकतम उपयोग कर सकती हैं।”

मोदी ने इन महिला कर्मचारियों को भारत आने के न्यौता भी दिया। मोदी ने कहा कि भारत में व्यापार की बहुत अधिक संभावनाएं हैं।

मोदी ने टीसीएस की महिला पेशेवरों से बातचीत में कहा, ”दुनिया के लिए आज यह एक प्रमुख खबर है कि आज मैं रियाद में उन आईटी पेशेवरों से मिल रहा हूं जिनके बारे में मैं कह सकता हूं वे सउदी अरब के गौरव का प्रतिनिधित्व करती हैं।”

वह केंद्र में करीब 40 मिनट तक रहे और इस दौरान उन्होंने सेल्फी भी खिंचवाई।

मोदी ने कहा, “आप सभी भारत आएं। मैं आपको गर्मजोशी से स्वागत का भरोसा दिलाता हूं। मैं जैसा माहौल यहां देख रहा हूं उससे दुनिया में मजबूत संदेश जाएगा।”

टीसीएस के केंद्र में बीपीओ परिचालन में 1,000 महिलाएं कार्यरत हैं। इनमें से 85 प्रतिशत सउदी नागरिक हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज इस बेहद प्रतिस्पर्धी दुनिया में यदि हमें आगे बढ़ना है, तो सभी ताकतों को एक साथ प्रगति करनी होगी। जब मैं ताकतों की बात करता हूं तो इसमें सिर्फ प्राकृतिक संसाधन नहीं मानव संसाधन भी शामिल है। मानव संसाधान मानव शक्ति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मोदी ने कहा, ‘‘यदि महिलाओं की क्षमता का निर्माण किया जाए और उन्हें विकास प्रक्रिया से संबद्ध किया जाए, तो किसी देश का विकास बेहद तेज रफ्तार से होगा।’’ मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत ने आईटी पेशे में दुनिया में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आप सभी को भारत आने का आमंत्रण देता हूं। आप खुद देखेंगे कि भारतीयों पर आपका क्या प्रभाव पड़ता है।’’ टीसीएस ने रियाद में पूर्ण महिला बीपीओ केंद्र 2013 में स्थापित किया था।

मोदी ने कहा, ‘‘मेरा एक सुझाव है, मैंने देखा है कि संचाल और पारदर्शिता के लिए प्रौद्योगिकी काफी बड़ी भूमिका निभाती है और मेरे लिए ई-गवर्नेंस आसान, सस्ता और प्रभावी गवर्नेंस है।

No comments: