आरा (सं.सू.)। बिहार में छेड़खानी के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के सत्तारूढ़ दल के राजद विधायक की बहन की मौत हो गयी है। इससे पहले राजद विधायक ने बिहार सरकार के साथ पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा था कि जब उनकी बहन के साथ छेड़खानी और सरे राह जानलेवा हमला हो सकता है तो और के साथ क्या होता होगा।
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक मामला सरोज यादव की बहन से जुड़ा हुआ है। घटना 9 अप्रैल की है जब विधायक की बहन शैल देवी फाइलेरिया की दवा लेने पास के इलाके चांदी गयी थीं। उसी दौरान उनकी बहन से ऑटो में बैठे अपराधियों ने पहले छेड़खानी की और रॉड से मारकर घायल किया।
घटना के बाद विधायक ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरी खुद की बहन जब सुरक्षित नहीं है तो औरों के बारे में क्या कहा जाये। विधायक ने सरकार और जिला प्रशासन पर कमेंट करते हुए कहा कि ऐसी घटना मेरी बहन के साथ हुई है, और के साथ क्या होगा ? विधायक ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा था कि उनकी बहन के साथ इस तरह की वारदात को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह सड़क पर उतरने को मजबूर हो जायेंगे। विधायक ने चांदी के थानाध्यक्ष पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विदित हो कि विधायक की बहन शैल देवी फाइलेरिया की दवा लेकर ऑटो से घर लौट रही थीं। ऑटो में बैठे अपराधियों ने पहले छेड़खानी की। विधायक का परिचय देने पर पहले पिटा और रॉड से मारकर घायल कर दिया। उसके बाद अपराधियों ने शैल देवी को ऑटो से सीधे सड़क पर फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल शैल देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरू में मामला सड़क दुर्घटना का लगा। जब शैल देवी ने बताया उसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ।बहन के साथ हुई छेड़खानी और मौत के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा किसी भी तरह से कार्रवाई नहीं करने के खिलाफ मंगलवार को विधायक ने आरा-पटना सड़क मार्ग जाम कर जिला प्रशासन के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विधायक द्वारा जिला प्रशासन को बारह घंटे का समय दिया गया था कि जल्द से जल्द मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जाये और चांदी थाना प्रभारी को निलंबित किया जाये। अपनी मांगें पूरी नहीं होने पर मंगलवार को विधायक अपने समर्थकों के साथ आरा-पटना मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विधायक ने कहा कि अगर मेरी बहन के साथ दुर्व्यवहार करने एवं उस पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को समय रहते गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो वे अनशन पर बैठ जाएंगे। अगर इसके बाद भी सरकार या जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करती है तो हम आत्मदाह भी कर सकते हैं।
मामले में सदर एसडीपीओ ने बताया कि घटना में इस्तेमाल किया गया ऑटो को जब्त कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment