Friday, November 20, 2015

नीतीश कुमार ने 5वीं बार ली सीएम पद की शपथ,अपेक्षित को उपेक्षित बोल गए तेजप्रताप व तेजस्वी

पटना (सं.सू.)। नीतीश कुमार लगातार तीसरी बार बिहार के सीएम बन गए। पटना के गांधी मैदान में उन्होंने पांचवीं बार सीएम पद की शपथ ली। उनके ठीक बाद लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने शपथ ली। इससे माना जा रहा है कि तेजस्वी सरकार में भी नंबर-2 होंगे। इसका मतलब यह है कि अब उन्हें डिप्टी सीएम बनने से कोई नहीं रोक सकता। बेटे को शपथ लेते देख लालू भावुक हो गए। कहा जा रहा है कि अब तेजस्वी को लालू की राजनीतिक विरासत संभालनी है। तीसरे नंबर पर तेजप्रताप यादव ने शपथ ली, लेकिन लड़खड़ा गए और वह शपथ के दौरान 'अपेक्षित' को 'उपेक्षित' बोल गए। इस वजह से उन्हें दोबारा शपथ दिलाई गई। बाद में अब्दुल जलील मस्तान सम्यक को समक और शिवचंद्र राम संसूचित को संचित बोल गए जिसको राज्यपाल ने सही करवाया। इससे पहले तेजस्वी भी सही तरीके से शपथ-पत्र को नहीं पढ़ पाए और श्रद्धा को श्रद्ध,अंतःकरण को अंतकरण और अपेक्षित को उपेक्षित बोल गए लेकिन राज्यपाल ने उनको नहीं रोका।

कांग्रेस विधायक अब्दुल मस्तान को रांची जाना पड़ा। उनके विमान को पटना उतरना था, लेकिन कोहरे के कारण रांची मोड़ दिया गया। वह रांची से पटना पहुंच रहे हैं। हालांकि सुबह साढ़े ग्यारह बजे के आसपास मौसम साफ हो गया था और पटना में विमान उतरने लगे थे। उधर, शपथ समारोह से ऐन पहले जेडीयू विधायक श्याम रजक नाराज हो गए। वह समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। बताया जा रहा है कि उनका नाम संभावित मंत्रियों की लिस्ट में न होने के कारण वह नाराज हुए हैं।

नीतीश के खास मेहमान भी पटना पहुंचने लगे हैं। दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पटना पहुंच चुके हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शपथ समारोह से पहले मिले। इस दौरान

फिलहाल बिहार की नई सरकार में मंत्री बनने वाले नेताओं की लिस्ट यह है-
जनता दल यूनाइटेड (JDU)
नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री)
विजेंद्र यादव
श्रवण कुमार
ललन सिंह
जय कुमार सिंह
महेश्वर हजारी
कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा
शैलेश कुमार
कुमारी मंजू वर्मा
संतोष कुमार निराला
खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद
मदन सहनी
कपिलदेव कामत

राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
तेजस्वी यादव
तेज प्रताप यादव
अब्दुल बारी सिद्दीकी
आलोक मेहता
शिव चंद्र राम
चंद्रिका राय
राम विचार राय
चंद्र शेखर
विजय प्रकाश
डॉ. अब्दुल गफूर
मुनेश्वर चौधरी
अनीता देवी

कांग्रेस
अशोक चौधरी
मदन मोहन झा
अवधेश सिंह
अब्दुल जलील मस्तान




No comments: