बेतिया (सं.सू.)। नौतन थाने के बलुआ गांव में गुरुवार को पुलिस पर भीड़ ने हमला कर एक आरोपी को छुड़ा लिया। उग्र लोगों ने पुलिस को लाठी-डंडे से मारपीट कर भगा दिया। हमले में दारोगा महेंद्र प्रसाद जख्मी हो गए। उनका इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है। 1बताया गया कि दारोगा महेंद्र प्रसाद एक मामले के आरोपी बलुआ निवासी रामाधार सोनी को शस्त्र बल के साथ गिरफ्तार कर थाने पर ले जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी के परिजन व ग्रामीणों ने लाठी और फट्ठे से हमला बोल कर उसे छुड़ा लिया। घटना की बाबत दारोगा ने थाने में आवेदन देकर कहा कि गिरफ्तारी के दौरान सिपाही मोहन भगत, विनोद प्रसाद, शत्रुघ्न भगत व गोरख महतो साथ गए थे।
सुबह छह बजे जैसे ही आरोपी को गिरफ्तार कर चलने लगे कि उसकी पत्नी पुनीता देवी (32) ने पुलिस को गाली देना शुरू कर दिया। मना करने पर महिला ने फोन कर पड़ोसी प्रभु सोनी व जयप्रकाश सोनी को बुला लिया। इसके बाद लाठी-डंडे से हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया। इस दौरान जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए दारोगा से मारपीट करने लगे। धमकी भी दी कि अगर दोबारा पुलिस दरवाजे पर आई तो हाथ - पांव काट लेंगे। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि महेंद्र प्रसाद के साथ कई बार ऐसा हो चुका है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने प्रभु साह व जयप्रकाश साह को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि दो माह पूर्व लक्ष्मीपुर गांव में भी महेंद्र प्रसाद को घायल कर दिया गया। इसके अलावा शिवराजपुर, डबरिया व धूमनगर तथा मंगलपुर में हमले हुए थे।

No comments:
Post a Comment