नई दिल्ली (सं.सू.)। गुजरात में आज हो रहे निकाय चुनाव में मतदान करने अहमदाबाद पहुंचे बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अच्छे दिन के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन आने में समय लगता है।
लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि ये प्रक्रिया वक्त लेगी अगर दिशा ठीक है तो परिणाम भी अच्छे ही होंगे। आडवाणी ने कहा, मैं मानता हूं वोट देने का अधिकार अति महत्वपूर्ण अधिकार है। मुझे बहुत खुशी है आज हमारे नरेंद्र भाई संसद में प्रधानमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। वर्षों से उनको गुजरात में काम करते देखा है। मुझे प्रसन्नता होगी अगर कॉर्पोरेशन के चुनाव में वैसे ही परिणाम आएंगे जैसे लोकसभा और विधानसभा में आते हैं।
गुजरात में आज हो रहे निकाय चुनाव में मतदान करने अहमदाबाद पहुंचे बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अच्छे दिन के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थन किया है।
बता दें कि बिहार चुनाव में हार के बाद आडवाणी के नेतृत्व में चार बढ़े नेताओं ने हार की जिम्मेदारी तय करने को लेकर बयान जारी किया था और उसके बाद आडवाणी पहली बार मीडिया से रू-ब-रु थे। हालांकि बिहार चुनाव पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि बिहार चुनाव के नतीजों से चेतना बढ़ी है।

No comments:
Post a Comment