Monday, November 23, 2015

कटिहार पुलिस की हिरासत से चोर भागा,फिर से गिरफ्तार

कटिहार (सं.सू.)। आए दिन की चोरियों से परेशान आम लोगों की मदद करने में बिहार पुलिस नाकाम रहती है। फिर,लोग ही एक चोर को पकड़कर पुलिस को देते हैं। लेकिन,पुलिस उसे भी संभालकर नहीं रख पाती और आरोपी थाने की सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए फरार हो जाता है। बाद में उसे खोजकर पुलिस फिर से थाने में बंद कर देती है। घटना निश्चित तौर पर बिहार की है और वो भी कटिहार की और वो भी आज अहराह्न की।
जानकारी के अनुसार,रविवार की रात स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को चोरी के आरोप में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे थाने में हथकड़ी पहना और रस्सी से बांधकर रखे हुए थी। लेकिन,वह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। एसडीपीओ लाल बाबू यादव के अनुसार काफी मशक्कत के बाद फरार चोर फिर गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना ने नगर थाने की चुस्ती की पोल खोलकर रख दी है और इससे आम लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

No comments: