Saturday, November 28, 2015

बिदुपुर से अपहृत छह साल के बच्चे की हत्या

हाजीपुर (सं.सू.)। वैशाली जिले के बिदुपुर थाना के गांव शीतलपुर से बुधवार की शाम अपहृत 6 वर्षीय बच्चे आकाश का शव बगल के गांव ककरहटा में एक कुएं में मिला। पुलिस ने आकाश के दादा गोपाल सिंह के बड़े भाई केदार सिंह के नाती धीरज को गिरफ्तार किया। उसी की निशानदेही पर कुएं से बच्चे का शव मिला। गोपाल सिंह गया में पुलिस विभाग में हैं। बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए शुक्रवार को गांव के कई बच्चों ने जुलूस निकाला था।

गौरतलब हो कि चार साल पहले आकाश का पिता मनीष भी लापता हो गया था। आज तक उसका पता नहीं चला। वैशाली जिले बिदुपुर थाने के शीतलपुर में बच्चे आकाश का शव कुएं से बरामद होने की जानकारी के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। महिलाएं लगातार रो रही हैं। रिश्तेदारों की मानें तो यह हत्या संपत्ति के लोभ में की गई।

No comments: