Sunday, November 8, 2015

बिहार को केंद्र का विशेष पैकेज हर कीमत पर मिलेगा-राजनाथ सिंह

नई दिल्ली (सं.सू.)। बिहार चुनाव का परिणाम के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। बिहार के चुनाव परिणाम पर बोलते हुए उन्‍होंने कहा कि चुनाव नतीजों से प्रधानमंत्री का बिहार की जनता से की गई वचनबद्धता और प्रतिबद्धता में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बिहार को प्रधानमंत्री द्वारा घोषित विशेष पैकेज का लाभ किसी भी कीमत पर मिलेगा।
श्री सिंह ने कहा कि हम सबका साथ सबका विकास चाहते हैं और मानते हैं कि भारत के विकास के लिए बिहार का विकास भी जरूरी है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि हम बिहार के जनादेश का स्‍वागत करते हैं।

No comments: