नई दिल्ली (सं.सू.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दीपावली के मौके पर अमृतसर पहुंचे। यहां उन्होंने सेना के जवानों को दीपावली की बधाई दी। डोगरी वॉर मेमोरियल पर पीएम ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ दीपावली मना रहे हैं। इसके पहले एक ट्वीट के जरिए मोदी ने कहा था कि वह दीपावली का त्योहार सेना के जवानों के साथ मनाएंगे।
अमृतसर में जवानों से मिलने के बाद मोदी ने कहा, "मैंने पिछले साल भी दीपावली जवानों के बीच मनाई थी। इस बार भी मुझे ये सौभाग्य मिला है।" बता दें कि पिछले साल वे कश्मीर और लद्दाख में जवानों के बीच दीपावली मनाने पहुंचे थे।
जवानों के बीच मोदी ने कहा, "वीर जवानों को और देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पिछले साल पीएम बनने के बाद मुझे पहली दीपावली जवानों के बीच मनाने का अवसर मिला था।"
मोदी ने कहा, "1965 की लड़ाई हमारी सेना की वीरता की पहचान है। चाहे जल, थल या नौ सेना हो, सबने मिल कर जीत दर्ज की। अनेक वीरों ने बलिदान दिया। मेरे मन में था कि मैं उन स्थानों पर जाऊंगा, जिस धरती को मेरी भारत मां के वीरों ने 1965 में अपने रक्त से सींचा है। आज मैं डोगरा की उस धरती पर हूं, जिसने युद्ध में एक नया इतिहास बनाया था। हमारे अनेक जवानों ने अपने रक्त से इस विजय को चार चांद लगा दिए थे। युद्ध में हिस्सा लेने वाले कुछ वीर नायकों को आज मैं मिल पाया।"
इसके पहले अमेरिकी प्रेसिडेंट बराक ओबामा ने मंगलवार रात प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर दीपावली की बधाई दी। ओबामा ने मोदी से कहा कि अगले हफ्ते तुर्की में होने वाली जी-20 समिट के दौरान वे उनसे अलग से मुलाकात करेंगे। मोदी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत नई हॉटलाइन पर हुई।
मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “मैं और प्रेसिडेंट ओबामा तुर्की में अगले हफ्ते होने वाली जी-20 समिट का इंतजार कर रहे हैं। यह जानकर अच्छा लगा कि व्हाइट हाउस में भी दीपावली का त्योहार मनाया जाता है।” दोनों नेताओं की बातचीत के दौरान और भी कई मुद्दे उठे। मोदी ब्रिटेन विजिट के बाद तुर्की जाएंगे। जी-20 समिट 15-16 नवंबर को होने वाली है।

No comments:
Post a Comment