हाजीपुर,ब्रजकिशोर सिंह। जैसी कि संभावना थी महागठबंधन की शानदार जीत के साथ ही बिहार के अच्छे दिनों की शुरुआत हो गई है। संभवतः इन्हीं दिनों की तलाश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम मोदी से पुराने दिन लौटा देने की मांग कर रहे थे। आज सुबह मधेपुरा में मवेशी व्यवसायियों से सरेआम लाखों की लूटपाट की गई। उधर,मुंगेर और हाजीपुर में मामूली विवाद में दो युवकों को मौत के घाट उतार दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार,आज सुबर मधेपुरा के सिंहेश्वर स्थित जयबाबा फ्यूल सेंटर के निकट अपराधियों ने कुछ मवेशी व्यवसायियों को रोककर लूटपाट की। विरोध करने पर अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी और फरार हो गए। घायल व्यवसायी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
मुंगेर में दिवाली की खरीददारी करने निकले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का कारण रास्ते का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने कृपा करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के लालपोखर गांव में भी भूमि विवाद में एक किराना व्यवसायी चंदेश्वर सिंह उर्फ मिलन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव से साथ हिंसक प्रदर्शन किया और एनएच 77 को दिग्घी रायनगर चौक और गांधी चौक के समीप जाम कर दिया। इस दौरान भीड़ ने हत्या के आरोपी के घर,दालान और स्कूल को आग के हवाले कर दिया। आरोप अभी तक फरार बताए जा रहे हैं।

No comments:
Post a Comment