नई दिल्ली (सं.सू.)। मौलाना महमूद मदनी के नेतृत्व वाले जमीयत उलेमा ए हिंद ने बुधवार को देशभर में आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। मदनी ने मंगलवार को कहा कि इस्लाम में ऐसी किसी भी तरह की घटनाओं की इजाजत नहीं है। हम इस्लाम के नाम पर ऐसी किसी भी घटना को स्वीकार नहीं कर सकते हैं।
मौलाना महमूद मदनी ने असहिष्णुता को लेकर चल रही बहस के बीच कहा, 'मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहूंगा कि मुसलमानों के लिए भारत से बेहतर कोई देश नहीं है। मौलाना मोहम्मद मदनी ने कहा कि आतंकवाद की कड़ी निंदा करनी चाहिए और हर किसी को इसके खिलाफ खड़ा होना होगा।
मौलाना महमूद मदनी के नेतृत्व वाले जमीयत उलेमा ए हिंद ने बुधवार को देशभर में आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।
पेरिस हमले को आजम खान द्वारा ऐक्शन का रिऐक्शन बताए जाने को मदनी ने गलत बताया और कहा कि पेरिस हमले को किसी भी तरह जायज नहीं ठहराया जा सकता है। इस हमले की बिना किंतु-परंतु के निंदा करनी चाहिए।

No comments:
Post a Comment