काठमांडू (सं.सू.)। भारत की ओर से ईंधन की सप्लाई रुक जाने के कारण नेपाल में ईंधन की समस्याएं आ गई है। हालात इतने नाजुक हो चले है कि नेपाल के पास केवल आपात स्थिति के लिए ही ईंधन बचा है जिसके चलते घरेलू उड़ानों को रद्द कर दिया गया। प्रमुख बात यह है मधेसी आंदोलन के कारण नेपाल की तराई में भारत से ट्रक नेपाल नहीं जा पा रहे हैं। नेपाल ऑयल कॉर्प ने देश में ईंधन वितरण से मना कर दिया है। नेपाल ऑयल कॉर्प का कहना है कि उसके पास आपातकालीन स्थिति में उपयोग के लिए रखे गए ईंधन के बावजूद ईंधन का भंडार समाप्त हो गया है।
नेपाल ऑयल कॉर्प के निदेशक गोपाल बहादुर खडक़ा ने बताया कि पिछले पांच वर्ष से भारत द्वारा होने वाले ईंधन का आयात भी प्रभावित हुआ है।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को अब ईंधन नहीं मिल पायेगा। क्योंकि ईंधन आयात करने के प्रयास असफल होते रहे हैं, जबकि लगातार प्रयास करने के अलावा भी वैकल्पिक तरीकों की जानकारी की खोज करने की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया की, ईंधन को आयात करने के हमारे प्रयास असफल रहे हैं, और वैकल्पिक प्रयास भी सफल नहीं रहे। इस प्रकार इस समय ईंधन आपूर्ति करना आसान नहीं होगा। इस समस्या को उच्च स्तर पर सुलझाया जाना चाहिए।

No comments:
Post a Comment