लखनऊ (सं.सू.)। पेरिस में हुए आतंकी हमले के लिए यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने पश्चिमी देशों को ही जिम्मेदार ठहराया है। आजम खान ने आतंकी हमले को क्रिया की प्रतिक्रिया करार दिया है। पेरिस में जिस आतंकी संगठन ISIS ने हमला किया है फ्रांस, अमेरिका और रुस उसके खिलाफ इराक और सीरिया में जंग लड़ रहे हैं।
सरेआम लोगों के गले काटना और उन्हें जलाने जैसी इंसानियत को शर्मसार करने वाली हरकतें ISIS की हैं। अब जब पश्चिमी देश मिलकर आतंकी संगठन को रोकने की कोशिश में लगे हैं, तो ISIS उसका बदला ले रहा है।
विदित हो कि इससे पहले 5 जनवरी,2015 को जब पेरिस में आतंकी हमला हुआ था तब कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने भी हमले को क्रिया की प्रतिक्रिया बताते हुए पश्चिमी देशों को ही घटना के लिए दोषी ठहरा दिया था।

No comments:
Post a Comment