Thursday, November 12, 2015

शाहरुख से ED की पूछताछ पर कांग्रेस का झूठ, असहिष्णुता के खिलाफ बोलने की सजा

नई दिल्ली (सं.सू.)। शाहरुख खान से प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी की पूछताछ सियासी मुद्दा बनती दिखाई दे रही है। हालांकि शाहरुख खान ने इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं कहा है लेकिन कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि असहिष्णुता के मुद्दे पर अपनी बात करने के चलते शाहरुख खान से पूछताछ की गई है।
शाहरुख खान से तकरीन 4 घंटे तक प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की थी। ये पूछताछ नाइट राईडर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटिड कंपनी के शेयर मॉरिशस के कंपनी को वास्तिक भाव से कम कीमत पर बेचने के मामले में की गई है। मॉरिशस की कंपनी के मालिक जूही चावला के पति जय मेहता हैं।
शाहरुख से पूछताछ के मुद्दे पर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सूरजेवाला ने तंज कसते हुए कहा है कि ईडी और सीबीआई आज कल बदला लेने का हथियार बन गई है।और शायद शाहरुख खान को असहिष्णुता पर बोलने की सजा मिल रही है। सूरजेवाला ने कहा कि इसी तरह से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के खिलाफ भी केंद्र सरकार ने ईडी का इस्तेमाल किया था।
यहाँ हम आपको बताते चलें कि 28 अक्टूबर को ही ईडी ने शाहरुख खान को नोटिस दिया था जबकि 2 नवम्बर को शाहरुख खान ने 'असहिष्णुता' वाला बयान दिया। इस तरह स्पष्ट है कि कांग्रेस सफेद झूठ बोल रही है। 
सूत्रों के अनुसार यह मामला 4 साल पहले का यानि तब का है जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी। ईडी ने तभी शाहरुख पर कार्रवाई का मन बना लिया था लेकिन केंद्र के दबाव में मामला दब गया था। 

No comments: