Sunday, December 13, 2015

दुनिया में सबसे सस्ता होगा मुम्बई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन


नई दिल्ली (सं.सू.)। भारत में मुंबई-अहमदाबाद के बीच प्रस्तावित भारत का पहला बुलेट ट्रेन विश्व का सबसे सस्ता बुलेट ट्रेन होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई-अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन का किराया फर्स्ट एसी से थोड़ा महंगा होगा। जानकारी के मुताबिक अभी एसी फर्स्ट का किराया 1895 रुपया है। वहीं बुलेट ट्रेन में किराया 2800 रुपया होगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जापान की एक टीम ने इसके बारे में सर्वे किया था कि, 320 किमी की स्पीड से चलने वाली बुलेट ट्रेन के यात्री कितना किराया दे सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, साल 2023 में जब तक मुंबई-अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलना शुरू होगा। उस समय तक इस रूट में यात्रा करने वालों की संख्या करीब 40000 तक पहुंच जाएगी। इस कोरिडोर में करीब दस स्टेशन होंगे। रूट के निर्माण पर करीब 98 हजार करोड़ रुपया का खर्च आएगा।

मुंबई-अहमदाबाद के बीच के 534 किमी की दूरी अभी की ट्रेनें करीब आठ घंटे में पूरी करती हैं। जापान में चलने वाली टोकियो-शिंकांसेन 713 किमी की दूरी का किराया 8000 रुपया है। वहीं चीन की झिंगू हाई स्पीड ट्रेन में इतनी ही दूरी के लिए 5000 रुपया देना पड़ता है।

No comments: