Saturday, December 19, 2015

मोदी के पुतले से निकली चिंगारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पैंट जली


मुरादाबाद (सं.सू.)। नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल गांधी की कोर्ट में पेशी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। लेकिन पुतले में दहकी चिंगारी से कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पैंट भी जल गई।

कांग्रेसियों का मानना है कि केन्द्र सरकार की वजह से ही दोनों नेताओं को कोर्ट में तलब किया गया। महानगर कार्यालय के पास इकट्ठा हुए कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सड़क पर जाम भी लग गया।

प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ हाय हाय के नारे लगाए और पुतला भी फूंका। इस दौरान चिंगारी से जिलाध्यक्ष डॉ. एपी सिंह की पैंट भी जल गई।

No comments: