नई दिल्ली (सं.सू.)। देश में जापान की मदद से मुंबई से अहमदाबाद के बीच पहली बुलेट ट्रेन अगले 10 साल में दौड़ेगी। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में जापानी पीएम शिंजो अबे के साथ इस संबंध में समझौते पर हस्ताक्षर किए। दोनों शहरों की 505 किमी की दूरी बुलेट ट्रेन से दो घंटे में पूरी होगी। अभी 8 घंटे का समय लगता है। दोनों देशों के बीच बुलेट ट्रेन समेत 16 समझौते हुए हैं।
भारत और जापान के बीच असैन्य परमाणु कारोबार में सहयोग संबंधी करार भी हुआ। इसके तहत भारत जापानी कंपनियों से नाभिकीय संयंत्र से जुड़े उपकरण खरीद पाएगा और जापानी कंपनियां भारत में रिएक्टर स्थापित कर पाएंगी। साथ ही जापान भारत को संवर्धित यूरेनियम भी देगा। जापान ने पहली बार सीटीबीटी पर हस्ताक्षर नहीं करनेवाले देश के साथ इस तरह का समझौता किया है। कुछ तकनीकी व कानूनी मुद्दों को सुलझाने के बाद करार पर हस्ताक्षर किए गए।
जापान ने भारत को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी), मिसाइल तकनीक नियंत्रण समूह, वासेनार व्यवस्था और ऑस्ट्रेलिया समूह का पूर्णकालिक सदस्य बनाने का समर्थन किया। इससे भारत को संवेदनशील परमाणु और मिसाइल तकनीक मिल सकेगी।

No comments:
Post a Comment