Wednesday, December 9, 2015

दबंग दलितों ने की वृद्ध सवर्ण किसान की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या


भगवानपुर (सं.सू.)। भगवानपुर थाना क्षेत्र के कैलीटांड़ गांव में छज्जा काटने से मना करने पर तार के पेड़ के मालिक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद भारी भीड़ मौके पर जुट गयी। आक्रोशित लोगों ने घंटों शव को नहीं उठने दिया। बाद में मौके पर पहुंचे हाजीपुर सदर डीएसपी के आश्वासन के बाद लोग माने। डीएसपी ने चौबिस घंटे के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

भगवानपुर थाना क्षेत्र के कैलीटांड़ के स्व. रामफल सिंह के पुत्र उमाकांत सिंह अपने खेत में लगे तार के पेड़ का छज्जा काट रहे महेंद्र पासवान को रोकने गए। इसे लेकर महेंद्र पासवान, पंकज कुमार, पम्मी कुमार एवं महेंद्र पासवान की पत्नी ने उमाकांत सिंह को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के पुत्र ओमप्रकाश सिंह के बयान पर पंकज कुमार, पमपम कुमार, महेंद्र पासवान एवं उसकी रीना देवी के अतिरिक्त 7-8 अन्य अज्ञात लोगों को नामजद करते हुए भगवानपुर थाना में घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी दलित उमाकांत सिंह पर जबरन फसल काटने का विरोध करने पर हमला कर चुके थे। 

No comments: