Monday, December 14, 2015

मोदी का पुतला फूंकने में चार कांग्रेसी जले

शिमला (सं.सू.)। आए दिन केंद्र सरकार की नीतियों को कोसने वाले कांग्रेसियों को प्रधानमंत्री का पुतला फूंकना भारी पड़ गया। केडीसी ऑफिस के बाहर प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते समय दो कांग्रेस कार्यकर्ता खुद ही आग की चपेट में आ गए। ये प्रदर्शन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह सुखु की अगुवाई में किया जा रहा है और इसमें पार्टी के कई विधायक और कई बोर्डों के चेयरमैन भी शामिल थे।

दरअसल, मोदी का पुतला जलाने से पहले इसपर पेट्रोल डाला गया था। जैसे ही पुतला जलाया गया वैसे ही पुतले में लगाई गई आग भड़क गई। जिसकी चपेट में एक महिला और एक अन्य कार्यकर्ता आ गए। महिला के कपड़ों पर लगी आग को तो बुझा लिया गया, लेकिन एक अन्य कार्यकर्ता का चेहरा और हाथ बुरी तरह से झुलस गया। प्रदर्शन के बीच ही घायल कार्यकर्ता को एक निजी वाहन से आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

इस दौरान आग बुझाने की कोशिश करते हुए दो अन्य कार्यकर्ता भी अपना हाथ-पैर जला बैठे।

बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य भर में मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन का ऐलान किया था, जिसके तहत प्रदर्शन जारी था।

No comments: