Friday, June 17, 2016

केजरीवाल के 67 में से 26 विधायक अंडर ग्रेजुएट, कभी नहीं गए कॉलेज

नई दिल्ली (सं.सू.)। अरविन्द केजरीवाल हमेशा कहते रहते है कि उनकी पार्टी के विधायक काफी पढ़े-लिखे है, उनके इस कथन की सत्यता की जाँच करने पर पाया गया है कि “आप” के ६७ विधायक में से 26 ने कवी कॉलेज का मुंह तक नहीं देखा। तो केजरीवाल और कितना झूठ बोलेंगे? हाल के दिनों में केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के पढाई को लेकर काफी हो- हल्ला मचाया था, क्या उन्होंने कभी अपने विधायकों से उनकी डिग्री की मांग की? जी बिलकुल नहीं केजरीवाल साहेब ने बोल दिया कि “आप” विधायक वेल एडुकेटेड है तो है।

अगर इलेक्शन कमीशन में जमा किये गए एफिडेविट की मानें तो केजरीवाल के 23 विधायक सिर्फ स्कूल पास है। और तो और दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी केवल डिप्लोमा कोर्स ही कर रख है और कभी कॉलेज का मुंह तक नहीं देखा। जबकि केजरीवाल अपने 21 विधायक सचिवों की बचाव में लगातार बोल रहे है कि उनके विधायक काफी पढ़े- लिखे है। रविवार को केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी के विधायक MBA और Engineering डिग्री धारी है और अन्य पार्टियों के नेताओं की तरह अनपढ़ नहीं है।

26 में से 4 विधायक तो ऐसे है जो सिर्फ 8वीं क्लास तक पढ़े है मतलब आठवीं पास है। ये हम नहीं इलेक्शन कमीशन में सबमिट किये गए एफिडेविट से पता चलता है।

आठवीं क्लास पास विधायक:-

    नरेश बलयान, उत्तम नगर विधायक
    हजारी लाल चौहान, पटेल नगर विधायक
    राजू ढींगन, त्रिलोकपुरी विधायक
    अवतार सिंह, कालका जी विधायक

10वीं क्लास पास विधायक यानि मैट्रिक:-

    शरद कुमार नरेला विधायक
    मनोज कुमार कोंडली विधायक
    गिरीश सोनी, मोदीपुर विधायक
    सही राम, तुगलकाबाद विधायक
    मोहिंदर गोयल, रिठाला विधायक
    महेंद्र यादव, विकशपुरी विधायक

12वीं पास विधायक:-

    शिव चरण गोयल, विधायक मोती नगर
    नारायण दत्त शर्मा, बदरपुर
    जरनैल सिंह, विधायक तिलक नगर
    पवन कुमार शर्मा, विधायक आदर्श नगर
    विशेष रवि, विधायक करोल बाग
    अमानतुल्लाह खान, विधायक ओखला
    श्रीदत्त शर्मा, विधायक घोंडा
    गुलाब सिंह, विधायक मटियाला
    राजेश गुप्ता, विधायक वजीरपुर
    जगदीप सिंह, विधायक हरिनगर
    पर्मिला टोकस, विधायक आर के पुरम
    दिनेश मोहनिया, विधायक संगम विहार

अगर आठवीं और दसवीं पास को काफी पढ़ा-लिखा कहते है त, आम जनता के बच्चे, देश की युवा पीढ़ी बेकार में ऊँची शिक्षा पाने के लिए दिन रात मेहनत कर रही है।

No comments: