नई दिल्ली (सं.सू.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रति
मैत्रिपाला सिरिसेना ने शनिवार को जाफना में भारत की मदद से दोबारा बनाए
गए स्टेडियम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का आयेाजन जाफना में हुआ, जबकि
दिल्ली से पीएम मोदी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। इस मौके पर उन्होंने
कहा कि दोनों मुल्कों का संबंध सरकारों से इतर समृद्ध संस्कृति, कला और
भाषा में निहित है।
प्रधानमंत्री ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने संबोधन में कहा, 'पिछले साल जब मैं जाफना में था, तब लोगों से मिला प्यार और लगाव आज भी मेरे जेहन में ताजा है। Duraiappah स्टेडियम सिर्फ ईंट पत्थर नहीं है बल्कि आर्थिक विकास का सिंबल है।'
पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के संबंध हमारे दो सरकारों के दायरे तक ही सीमित नहीं हैं। यह हमारी समृद्ध संस्कृति, कला और भाषा में बसते हैं। पीएम ने कहा, 'श्रीलंका के विकास पथ पर भारत उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा।'
दूसरी ओर, जाफना के स्टेडियम में मौजूद श्रीलंकाई राष्ट्रपति सिरिसेना ने कहा, 'यह एक ऐतिहासिक मौका है, जो दोनों देशों के बीच रिश्ते को और प्रगाढ़ बनाएगा।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं भारत सरकार का Duraiappah स्टेडियम के पुनर्निमाण में आर्थिक मदद के लिए धन्यवाद करता हूं।'
गौरतलब है कि स्टेडियम को दोबारा बनाने में भारत ने 7 करोड़ की आर्थिक मदद दी है। इस स्टेडियम में अतंराराष्ट्रीय योग दिवस भी मनाया जाएगा।

No comments:
Post a Comment