Saturday, June 18, 2016

मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने पहुंचे बिहार के सीएम नीतीश कुमार

मिर्ज़ापुर (सं.सू.)। बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शनिवार को माँ विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन किए। कड़ी सुरक्षा के बीच दिन में सवा ग्यारह बजे वह मंदिर पर पहुँच गए। उनको तीर्थ पुरोहित राजा मिश्र ने दर्शन पूजन कराया।

नीतीश कुमार दिन में पौने ग्यारह बजे अष्टभुजा डाकबंगले पर पहुंचे। यहाँ कुछ देर रुकने के बाद माँ विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए निकले। 11:15 पर वो माँ के दरबार में पहुचे। मंदिर पर जाने वाले दर्शनार्थियों को 10:30 बजे से ही रोक दिया गया।

नीतीश कुमार तीसरी बार माँ विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने पहुंचे। एक बार बिना किसी पद पर रहते हुए, दूसरी बार रेल मंत्री और तीसरी बार अब मुख्यमंत्री के रूप में पहुंचे। नीतीश के आने से पहले डाग स्क्वायड, इंटेलिजेंस सहित तमाम ख़ुफ़िया विभाग के लोग भी लगे रहे।

No comments: