रांची (सं.सू.)। राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया है। नीतीश कुमार ने बिहार की बौद्धिक क्षमता का अपमान किया है।
इसके साथ ही रघुवर दास ने नीतीश कुमार को कहा कि दस लाख में फेल को पास कराने का खेल बंद करवाना चाहिए।
रघुवर दास ने कहा की बिहार के युवा झारखंड आएं और यहीं पढ़ाई करें। बिहार के छात्रों को यहां पूरी शैक्षणिक व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी। बिहार की शैक्षणिक व्यवस्था बर्बाद हो गई। जब झारखंड-बिहार एक था। तब भी झारखंड का इलाका ही हायर एजुकेशन के लिए जाना जाता था।
उन्होंने कहा कि बिहार में ज्ञान का अपमान हो रहा है। जबकि बिहार के काफी युवा प्रतिभाशाली हैं। वहां से कई आईएएस और आईपीएस निकले हैं। बिहार के अविभावक अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए झारखंड भेजे। उन्होंने कहा कि झारखंड में इसी साल एक बड़े निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का सत्र शुरू हो रहा है। जबकि तीन अन्य विश्वविद्यालयों से एमओयू भी हुआ है।
रघुवर दास ने नीतीश कुमार और बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए गंदी राजनीति का भी अरोप लगाया।

No comments:
Post a Comment