Sunday, June 19, 2016

सपा और बसपा हिन्दू विनाशक पार्टी -योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर (सं.सू.)। भाजपा सांसद महंत योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कैराना मामले को लेकर सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा दोनों ही हिन्दू विनाशक पार्टियां हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कैराना मामले में जो जांच लिस्ट आई थी, उसमें फर्जी नाम पाए गए हैं। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि कहीं न कहीं किसी राजनीतिक दबाव में उत्तर प्रदेश के अंदर उथल-पुथल मचा हुआ है। समाजवादी पार्टी इसीलिए बदनाम है क्योंकि वह अराजक तत्वों, दुष्कर्मियों, दुराचारियों को संरक्षण देने का काम करती है।

2001 की जनगणना में कैराना में हिंदुओं की जनसंख्या 68 प्रतिशत थी। जबकि आज वहां मात्र 8 प्रतिशत हिंदू बचे हुए हैं। यह उन 14 वर्षों के दौरान हुआ है, जब सपा और बसपा की सरकार प्रदेश में थी। यानी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी हिंदुओं की विनाशक पार्टी है। यह हिंदुओं का विनाश करने के लिए उतरी हुई पार्टियां हैं।

No comments: