हाजीपुर (सं.सू.)। बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित होटल और दुकानों में बुधवार की देर रात अगलगी की सूचना पर पुलिस दमकल के नहीं पहुंचने से उग्र लोगों ने आपा खो दिया। देर से दमकल के साथ पहुंची पुलिस टीम पर उग्र भीड़ ने हमला बोल दिया। रोड़ेबाजी कर कई पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
हमले में कई पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। स्थिति विस्फोटक देख पुलिस ने कई राउंड गोलियां चलाई। फायरिंग से लोग और उग्र हो गए। सदर थाना पर धावा बोलकर तोड़फोड़ कर दी। लाठी चार्ज के बाद भी सैकडों की भीड़ थाना पर पथराव करती रही। पुलिस ने गुरुवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
हाजीपुर सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में होटल, चाय-नाश्ते, पान की गुमटी फोटोस्टेट की कई दुकानें खोली गई हैं। यहां ललित भगत, रूपेश राय, अरविंद भगत आदि की दुकानें हैं। बुधवार की रात करीब नौ बजे सिलेंडर फटने से द्वारिक सहनी के होटल में आग लग गई।
होटल में भरा हुआ और भी कई सिलेंडर था। एक के बाद एक गैस सिलेंडर धमाके साथ फटने से गैस फैल गई। आग ने बगल की दुकानों को भी आगोश में ले लिया। आसपास की दुकानें धू-धू कर जलने लग गई। आग के कारण अफरातफरी मच गई। बचाव कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने सदर थाना के साथ फायर ब्रिगेड स्टेशन को सूचना दी।
बताया जाता है कि सूचना देने के करीब आधा घंटा बाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से महज ढाई से तीन सौ की मीटर की दूरी पर सदर थाना स्थित है। पुलिस के पहुंचने के बाद दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। जब तक वे पहुंचते सारी दुकानें जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस के दमकल कर्मी के पहुंचने के साथ उग्र भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। हमले में दमकल कर्मी समेत कई पुलिस जवान घायल हुए हैं। तोड़फोड़, पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।

No comments:
Post a Comment