Tuesday, November 17, 2015

मधुबनी में बिजली का तार गिरने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

मधुबनी (सं.सू.)। मधुबनी के जय नगर बाजार में आज 11 हजार वोल्ट की तार के चपेट में आने पर 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये सभी लोग कौरया गांव के रहने वाले हैं और जयनगर बाजार में छठ की खरीददारी के लिए आए थे। तार गिरने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 6 अन्य गंभीर रुप से घायल हैं। घायल लोगों को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया हैं।

घटना दोपहर एक बजे की है। जयनगर बाजार में लोग छठ की खरीददारी कर रहे थे तभी 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर गया जिसमें एक दर्जन लोग चपेट में आ आ गए। घटना सेे पूरेे बाजार में अफरा तफरी मच गया ।सभी छह लोगों की तुरंत स्पॉट पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद जयनगर में काफी अफरा तफरी का माहौल हैं। अचानक जर्जर तार के गिरने से हुए हादसे से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा हैं।  पुलिस  मौके पर पहुंच कर जांच कर रही हैैं। अब सवाल यह हैै कि क्या  घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी ?

No comments: