Tuesday, November 17, 2015

अपने बच्चों को ISIS में जाने से रोके मुस्लिम-ओबामा

अंताल्या (सं.सू.)। फ्रांस में हुए हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने विश्व समुदाय से अपील की है कि वे अपने बच्चों को ISIS में जाने से  रोके। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे कट्टरपंथ की जद में अपने बच्चों को ले जाने से बचाऐं। यही नहीं उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को अपने बच्चों को इस्लामिक स्टेट के शिकार होने से बचाया जाना चाहिए। मुस्लिम समुदाय कट्टरता का विरोध नहीं कर रही है।

दरअसल वे तुर्की के अंताल्या में जी 20 शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। बराक ओबामा ने कहा कि मुस्लिमों को यह तय करना होगा कि उनके बच्चे इस्लामिक स्टेट के चंगुल में न आऐं। मुस्लिम समुदाय की ओर से कट्टरता का विरोध किया जाना बेहद जरूरी है।

ISIS के विरूद्ध लड़ाई को सीरिया और इराक के दायरे से फैलाने को लेकर उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन को विश्व में कहीं भी पनपने नहीं दिया जाएगा। और इसके ठिकानों को नष्ट किया जाएगा। ISIS को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है। ISIS के विरूद्ध अब 65 राष्ट्र एकजुट हो गए हैं। ISIS को सीरिया और इराक में हराना पर्याप्त नहीं है।

दूसरी ओर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा कि आईएस के विरूद्ध हमला तेज कर दिया गया है। आतंकवाद से लड़ने के लिए फ्रांस के संविधान में भी परिवर्तन लाने की बात कही गई है। रूस की ओर से व्लादिमीर पुतिन ने भी हमलों की निंदा करते हुए कहा कि आतंक के खिलाफ वे राष्ट्रों के साथ हैं। जी - 20 देशों के नेताओं द्वारा यह भी कहा गया कि सीमानियंत्रण और हवाई सुरक्षा को दुरूस्त किए जाने की और जरूरत है और ऐसा किया जाएगा।

No comments: