Tuesday, November 17, 2015

अय्यर ने किया भारत को शर्मसार,पीएम मोदी के तख्तापलट के लिए पाकिस्तान से मांगी मदद

नई दिल्ली (सं.सू.)। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का विवादों के साथ पुराना नाता रहा है। पेरिस पर आतंकी हमले को जायज ठहराने के बाद अब उन्होंने पीएम मोदी के विरोध में प्रत्येक सीमा का उल्लंघन कर दिया है। पाकिस्तान के एक टीवी चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को हटाए बगैर दोनों देशों के बीच बातचीत नहीं हो सकती है। उन्होंने पाकिस्तानी पत्रकार से साफ-साफ कहा कि हमें ले आईए इन्हें हटाईए। तब पत्रकार पीरजादा ने अय्यर से पूछा कि यह आप किससे कह रहे हैं,क्या आप आईएसआई से कह रहे हैं।

जब अय्यर से पूछा गया कि मोदी को आपलोग (कांग्रेसी) हटा सकते हैं तो उन्होंने कहा कि हमें हटाने में देर होगी आप लोग हटा दीजिए। अय्यर ने कहा कि बातचीत के लिए ऐसे शख्स की जरुरत है जो फिजूल की बात न करता हो। मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान हमने सार्थक पहल की थी लेकिन अब ऐसा नहीं है।

वहीं,कांग्रेस ने अय्यर के बयान से किनारा कर लिया है। कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि ये उनका निजी विचार है और पार्टी का इससे कुछ भी लेना-देना नहीं है।
गौरतलब है कि इससे पहले अय्यर ने पेरिस में आतंकी हमले के लिए फ्रांस सरकार की नीतियों को ही जिम्मेदार ठहरा दिया था।

No comments: