श्रीनगर (सं.सू.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर के लिए 80,000 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। मोदी ने यहां एक जन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह तो केवल शुरुआत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का खजाना इस राज्य के निवासियों के लिए खुला रहेगा।
श्री मोदी ने कहा कि कश्मीर को एक बार फिर से जन्नत बनाना है। कश्मीरियत,इंसानियत और जम्हूरियत को फिर से एकीकृत करना है।
श्री मोदी ने कहा कि गुजरात में जब भूकंप आया तो दुनिया कहती थी कि 60 साल लगेंगे इससे उबरने में मगर हमने मात्र 3 साल में कच्छ और भुज को फिर से वापस विकास की पटरी पर ला दिया। अगर गुजरात ऐसा कर सकता है तो फिर कश्मीर क्यों नहीं कर सकता?
श्री मोदी ने कहा कि कश्मीर के युवा भारत के लिए अमूल्य निधि साबित हो सकते हैं सिर्फ उनको मौके देने की आवश्यकता है। आज कश्मीर के युवा आईएएस,आईपीएस,आईआईटी और आईआईएम में टॉप कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि कश्मीर में ही आईआईटी,एम्स और आईआईएम की स्थापना की जाए। जो युवा औसत बुद्धि के हैं उनको भी कौशल-प्रशिक्षण दिया जाए। कश्मीर की हस्तकला,हथकरघा को अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड बनाया जाए।
जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नेता उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर मुद्दे को रुपये-पैसों में तोल दिया है। उमर ने यह टिप्पणी शनिवार को राज्य के लिए प्रधानमंत्री द्वारा 80,000 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा करने के बाद ट्विटर पर की। उमर ने ट्वीट में लिखा, "प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर मुद्दे को रुपयों और पैसों में तोलने की गलती की है।"
बता दें कि मोदी की आज यहां होने वाली रैली से पहले एहतियाती उपायों के तहत सुबह से ही कश्मीर घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ब्लॉक कर दी गईं।
अधिकारियों ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर घाटी में अस्थायी तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।’’ उन्होंने बताया कि हाई प्रोफाइल दौरे को देखते हुए उठाया गया यह एहतियाती उपाय है। अधिकारियों ने बताया कि सुबह दस बजे से घाटी से प्रधानमंत्री के रवाना होने तक सभी सेवा प्रदाताओं को मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद करने का निर्देश दिया गया है।
बहरहाल, बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवाएं काम कर रही हैं। रैली को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में 450 मेगावाट की बगलिहार बिजली परियोजना के द्वितीय चरण का उद्घाटन किया। इसके अलावा वह उधमपुर-रामबन के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन का बनाने के लिए शिलान्यास किया। परियोजना के पूरा होने के बाद श्रीनगर और जम्मू के बीच यात्रा समय में करीब दो घंटे की कमी आएगी।

No comments:
Post a Comment