बिहारशरीफ (सं.सू.)। मानपुर थाना क्षेत्र के लोटन गांव में बदमाशों ने पिस्तौल के बल शनिवार को एक छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। अपहृत छात्रा के भाई ने मुख्य आरोपी समेत तीन के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पटना में ठेला चलाकर परिवार की परिवरिश करने वाले पिता रामस्वरूप ने सोमवार को बताया कि उनकी पुत्री, पत्नी व पुत्र मानपुर थाने के लोटन गांव में रहते है। गांव के ही कुछ बदमाशों ने 14 नवम्बर को घर पर धाबा बोल दिया और दिनदहाड़े पिस्तौल का भय दिखाकर तथा जान मारने की धमकी देते हुए पुत्री का अपहरण कर लिया।
उन्होंने बताया कि पड़ोसी विष्णु कुमार दबंग प्रवृति का युवक है। इस घटना के बाद पीड़ित परिजन मानुपर थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की आपबीति बताई तथा अपहरण का मामला दर्ज कराया।
इससे पहले घटना के बाद दबंगों ने उनकी पुत्री को तकरीबन 12 घंटे तक गांव में ही छुपा कर रखा। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष को दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई करने के बदले हमें डांट-फटकार कर पीड़ित को थाने से भगा दिया। हालांकि की पुलिस इस घटना को प्रेम-प्रसंग बता रही है। इधर तियूरी पंचायत के मुखिया मुन्ना सिंह ने बताया कि पुलिस की लापरवाही के कारण घटना हुई। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि इस मामले में उसी गांव के गोलू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। शेष दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

No comments:
Post a Comment