मखदुमपुर (सं.सू.)। पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 83 स्थित मखदुमपुर थाना क्षेत्र के टेहटा ओपी मुख्यालय स्थित मछली बाजार के समीप रविवार की रात अज्ञात चोरों ने इंडिया वन कंपनी के एटीएम मशीन को उखाड़ लिया गया तथा उसे तोड़कर साढ़े नौ लाख रुपये लेकर चले गए। 1इस सिलसिले में मैनेजर आशीष कुमार सिन्हा के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सुबह में अमलेश मिश्र ने एटीएम को टूटा हुआ देखा और उन्होंने मैनेजर को इसकी जानकारी दी। ओपी अध्यक्ष ज्योति कुमार बसु ने मामले की तहकीकात की। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि कम्पनी द्वारा एटीएम में करीब नौ लाख रुपए रखने की बात कही गई है।
घटना को अंजाम देने से पहले लुटेरों ने एटीएम रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे पर टेप चिपका दिया था। उनलोगों ने एटीएम को जमीन से ही उखाड़ दिया और इसके बाद मशीन को तोड़कर पैसा रखने बाले बॉक्स लेकर चलते बने। जिले में एटीएम को तोड़ पैसा लूटे जाने की यह पहली घटना है।

No comments:
Post a Comment