Tuesday, November 17, 2015

कुपवाड़ा में आतंकवादियों के साथ सेना की मुठभेड़, कर्नल महादिक शहीद


नई दिल्‍ली (सं.सू.)। कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से लड़ते हुए सेना का एक कर्नल शहीद हो गया। 41 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिग ऑफिसर कर्नल संतोष महादिक को दोपहर ढाई बजे सर पर गोली लगी जब उनकी आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही थी।

ये घटना कुपवाड़ा से आठ किलोमीटर दक्षिण मानीगढ़ के जंगलों में हुई। कर्नल महादिक पर फायरिंग उस वक्त की गई जब वह जंगल में छिपे आतंकवादियों के सफाये के लिए 13 नवंबर को शुरू किए गए एक अभियान के तहत छापेमारी कर रहे थे।

अभियान के पहले दिन थलसेना का एक जवान भी जख्मी हुआ था आतंकियों के गोलाबारी से घायल हुए कर्नल महादिक को सेना के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। फिलहाल उस पूरे इलाके को सेना के घेर लिया है और गोलाबारी जारी है। खबर है उस इलाके में दो तीन आतंकी छिपे हो सकते है।

सेना में 1998 में कमीशन हुए कर्नल महादिक को उत्तरपूर्व में एक ऑपरेशन में सेना मेडल भी मिल चुका है। कर्नल संतोष महाराष्ट्र के सतारा के रहने वाले हैं और इनके दो बच्चे हैं।

No comments: