जयपुर (सं.सू.)। राजस्थान के अलवर जिले का नाम भारतीय समय के अनुसार रात करीब सवा बारह बजे पूरी दुनिया में गूंज उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के वेम्बले स्टेडियम में वहां रह रहे 60 हजार से ज्यादा भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा- अलवर के इमरान में बसा है मेरा पूरा हिंदुस्तान। बस यही कहना था कि पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट और चीयर्स से गूंज उठा।
इसके बाद अब इमरान के अलवर स्थित घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। पूरी दुनिया में उसके प्रशंसक बन गए हैं और फोन पर बधाई देने वालों की कतार लग गई है।
यह वही इमरान है, जिसने अब तक शिक्षा को सरल बनाते हुए अलग-अलग स्तर के स्टूडेंट्स के लिए 52 एप बनाए हैं और सबसे पहले दैनिक भास्कर ने इसे पॉजिटिव स्टोरी के रूप में करीब एक माह पहले हाईलाइट किया था। साथ ही अलवर के तत्कालीन कलेक्टर आशुतोष पेंढणेकर ने इमरान के इस काम को आगे बढ़ाने के लिए उसे आउट ऑफ द बॉक्स प्रोत्साहित किया।
इमरान और उसके परिजनों ने मोदी की ओर से की गई तारीफ पर पहला रिएक्शन यही दिया कि यह उनके लिए ईद से भी बड़ी खुशी है।
मोदी ने ब्रिटेन में अलवर के इमरान के बारे में अपनी बात कुछ यूं कही- राजस्थान में अलवर करके एक जिला है। अलवर में इमरान खान नाम का एक व्यक्ति है। ये इमरान खान शिक्षा के लिए समर्पित है। अलवर जैसे छोटे स्थान के इमरान ने मोबाइल की 50 एप बनाई हैं। वो भी विद्यार्थियों के काम आए ऐसी शिक्षा के लिए समर्पित एप बनाई है। इमरान खान ने ये 50 एप उतने ही विद्यार्थियों के नाम मुफ्त में समर्पित भी कर दी। मेरा हिंदुस्तान अलवर के इमरान खान में बसता है।
इमरान के टॉप-7 एप:-
* जनरल साइंस इन हिंदी
* डेली जनरल नॉलेज
* हिस्ट्री जीके इन हिंदी
* एनसीईआरटी लर्न सांइस
* एसएसी एग्जाम
* इंडियन एंड पॉलिटिकल जीके
* आरएएस ट्यूटर

No comments:
Post a Comment