पटना (सं.सू.)। नीतीश कुमार जी को नरेंद्र मोदी भले ही उनके पुराने दिन नहीं लौटा पाए हों लेकिन नीतीश सरकार ने बिहार को जरूर पुराने दिनों में धकेल दिया है। अभी नई सरकार ने शपथ भी नहीं ली है और अपराधियों ने बेखौफ होकर तांडव करना शुरू कर दिया है। महागठबंधन से जीते विधायक भी सत्ता के मद में अपना होश खो बैठे हैं और जनता की मान-मर्यादा को रौंदना शुरू कर दिया है।
कल रात परबत्ता से जदयू के विधायक आरएन सिंह के परिजन बेतरतीबी से शरारतपूर्ण तरीके से पटाखे फोड़ रहे थे। पड़ोसियों के घरों में भी बम फेंक रहे थे। पड़ोसी अधिवक्ता सुरेश कुमार गुप्ता ने जब इसका विरोध किया तो स्वयं को देवता माननेवाले विधायक के परिजन विधायक के अंगरक्षकों के साथ आग्नेयास्त्र लेकर वकील साब पर टूट पड़े और उनकी जमकर पिटाई कर दी। श्री गुप्ता के अनुसार विधायक घटना के समय कंकड़बाग थाने के अशोक नगर स्थित अपने घर की छत से चुपचाप पूरे घटनाक्रम को देखते रहे लेकिन अपने लोगों को रोकने का प्रयास नहीं किया।
पटना के एसएसपी विकास वैभव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और कानून निर्भय होकर अपना काम करेगा। देखना है कि विकास वैभव इस मामले में कहाँ तक कानून का वैभव स्थापित कर पाते हैं।
यहाँ हम आपको बता दें कि ये वही आरएन सिंह हैं जिन पर कुछ महीने पहले परबत्ता में दलितों की पिटाई और दलित महिलाओं के साथ गैंगरेप करने के आरोप लगे थे।

No comments:
Post a Comment