नवादा (सं.सू.)। नवादा में बिहार पुलिस का एक क्रूर चेहरा सामने आया है। यहां एक शख्स को पुलिस ने छत से नीचे फेंक दिया है।
बताया जा रहा है कि नगर थाना को सूचना मिली थी कि सहजपुरा गांव के एक घर में जुआ खेला जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने उस घर में छापा मारा तो लोग वहां से भागने लगे। एक शख्स भागकर घर के छत पर चला गया जहां से पुलिसकर्मी ने उसे नीचे फेंक दिया।
स्थानीय लोगों को आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उस शख्स को छोड़ने के एवज में पैसों की मांग की थी। जब उस शख्स ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसे पुलिसकर्मी ने छत से नीचे फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद से नाराज लोगों ने नवादा-जमुई सड़क को जाम कर दिया और आरोपी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की मांग करने लगे। इसकी जानकारी जब अधिकारियों को लगी तो उन्होंने लोगों को शांत कराया और कार्रवाई के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन खत्म किया।

No comments:
Post a Comment